गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जन औषधि केंद्र के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से लोगों को उचित दर पर अच्छी दवाइयां उपलब्ध हो पाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को गोपेश्वर और कर्णप्रयाग चिकित्सालयों में चिकित्सकों को जेनरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जन औषधि केंद्र के संचालक जागरूकता संबंधी बैनर अस्पताल में लगाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जन औषधि केंद्र के बारे में जानकारी मिलं। उन्होंने कहा इस पहल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा साथ ही लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी और इलाज पर होने वाले खर्च राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि चमोली जिले के गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जन औषधि केंद्र योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 80 फीसद तक कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, डॉ अमित जैन, जन औषधि केंद्र संचालक संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार