कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के निर्देशन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों झूलापुल गाड़ीघाट निवासी मोनू गुप्ता उर्फ गौरव गुप्ता, काशीरामपुर तल्ला निवासी आशीष शर्मा व खूनीबड़ निवासी जितेन्द्र सिंह के कब्जे से क्रमशः 24 बोतल अंग्रेजी शराब, 36 बोतल अंग्रेजी शराब व 56 बोतल चण्डीगढ़ मार्का अवैध शराब, कुल- 9 पेटी 8 बोतल बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी