कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को कोतवाली कोटद्वार पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में चैकिंग के दौरान ग्राम जाखनी, कीर्तिनगर, टिहरी निवासी नशा तस्कर सुनील रावत पुत्र सुरेश रावत को बीईएल रोड मंडी समिति की ओर जाने वाले रास्ते से 4.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। सुनील रावत के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश