देहरादून : राजधानी देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
घटना के अनुसार, त्यूणी पुलिस द्वारा की जा रही नियमित चेकिंग के दौरान HP 09C 9788 नंबर की एक ऑल्टो कार को रोका गया। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें पांच पेटियों में भरा लगभग 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डिब्बे डिटोनेटर, एक रोल लाल रंग की तार और एक बंडल आसमानी रंग की बत्ती बरामद हुई।
जब वाहन सवारों से इस विस्फोटक सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना त्यूणी में मुअसं0 19/2025, धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
-
रिंकू पुत्र पानू राम, ग्राम बलंग, थाना ठियोग, जिला शिमला, उम्र 37 वर्ष
-
रोहित पुत्र बिशन सिंह, ग्राम रोणाहाट, थाना सिलाई, जिला सिरमौर, उम्र 19 वर्ष
-
सुनील पुत्र केवल राम, ग्राम सैडोली, थाना कोटखाई, जिला शिमला, उम्र 38 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
-
5 पेटी डायनामाइट (कुल वजन लगभग 125 किलोग्राम)
-
2 डिब्बे डिटोनेटर
-
1 रोल लाल रंग की तार
-
1 बंडल आसमानी रंग की बत्ती
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसका उद्देश्य क्या था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी