कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना व यातायात प्रभारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर रात्रि में वाहनों पर अनाधिकृत रुप से लगी फ्लैशर लाइट लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। चकाचौंध वाली लाइटें सामने वाले वाहन चालकों की आंखों में सीधी पड़ती है, जिसकारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को सायं से लेकर रात्रि तक जनपद के समस्त थाना और यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैशर लाइट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करने के साथ साथ ही उनके वाहनों से फ्लैशर लाइटस को भी हटाया गया है। अब तक जनपद पुलिस द्वारा 103 फ्लैशर लाइट लगे वाहनों के वाहन चालकों के चालान किये गये हैं।

More Stories
19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक हो चुके 10 लाख पंजीकरण
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार