अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात एक पुलिस आरक्षी का आकस्मिक निधन हो गया है। उन्हें बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ा था। गम्भीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम सलामी दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात महेश राम, उम्र 44 साल, निवासी ग्राम भाकड़पंत, पोस्ट काण्डा, बागेश्वर को गत रात्रि अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महेश राम वर्ष 1997 बैच के भर्ती थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। आरक्षी महेश राम के आकस्मिक निधन पर एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट ने गहरा दुःख व्यक्त किया। आज पुलिस लाइन में उनकी पार्थिव देह को पूरे सम्मान के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद उनकी पार्थिव देह को उनके मूल गांव भेज दिया गया, जहां अत्यंत गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।
More Stories
उत्तरकाशी के ओडगांव में अनियमितताओं की खबरों का मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
भाजपा नेता धर्मवीर सिंह गुसाईं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य
ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त करने हेतु ग्राम्य विकास विभाग की अनूठी पहल, ‘गुल्लक’ कार्यक्रम का किया आयोजन