गोपेश्वर (चमोली)। नंदानगर में गहनों की चोरी मामले में दो किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। थाना नंदानगर पुलिस के उपनिरीक्षक मनोज भट्ट ने बताया कि 27 फरवरी को कुमजुग गांव के श्रीकोट निवासी नरेंद्र कुमार ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर दोपहर में उनके घर का दरवाजा तोड़कर आलमारी से गहने और कपड़े चोरी कर गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना निरीक्षण करते हुए सभी पहलुओं की जांच की। गहन छानबीन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस प्रकरण में दो नाबालिगों की संलिप्तता प्रकाश में आई। पुलिस टीम ने नियमानुसार उनके अभिभावकों की मौजूदगी में दोनों नाबालिगों को संरक्षण में लिया। इसके चलते उनसे एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के कंगन तथा चोरी के कपड़े बरामद हुए।

More Stories
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन