पौड़ी : जनपद पौड़ी में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार के पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पौड़ी पुलिस द्वारा दी गई शुभकामनाएं। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति सूची में जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार के निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनक पंवार के कंधों पर यूपीएस का बैज लगाकर शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी अनुज कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय पौड़ी में पदोन्नत होने पर जनक पंवार को मिठाई खिलाकर बधाई देकर जनपद में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।


More Stories
उत्तराखंड : 27 जून तक पहाड़ के इन जिलों में हो सकती है बारिश, ऐसा रहेगा मैदानी क्षेत्रों का मौसम
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर विशेषज्ञों का जोर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस