देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए, आज खेल तकनीकी आचरण समिति (जी.टी.सी.सी) के सदस्यों और शेफ डी मिशन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी खेलों की तैयारियों और कार्यप्रणाली को अंतिम रूप देना था।
जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी और सदस्य मनिंदर पाल सिंह, रविंदर चौधरी, एस. देसवाल, और कमलेश मेहता ने शेफ डी मिशन के साथ मिलकर खेलों के सुचारू और सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की। बातचीत का मुख्य केंद्र खेलों की व्यवस्था, प्रतियोगिता अनुसूची, और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर रहा।
“हम एथलीटों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज की बैठक इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी” जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा।
38वें राष्ट्रीय खेल, 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होंगे, जिसमें देशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे।
जीटीसीसी के सदस्य मनिंदर पाल सिंह ने कहा, “शेफ डी मिशन के साठ की बैठक में हमने प्रश्नों के समाधान निकाले और आगे की कार्यप्रणाली को स्पष्ट करने पर ध्यान केंद्रित किया। जीटीसीसी, शेफ डी मिशन के सुझावों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगा।”

More Stories
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार