कोटद्वार । हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को रिखणीखाल मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एवं हर घर तिरंगा अभियान के मुख्य संयोजक मोहन सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के मुख्य संयोजक मोहन सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर में 15 अगस्त तक तिरंगा लगना चाहिए तिरंगे के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया,उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों में तिरंगा नहीं लगा जितना आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के आह्वाहन के बाद लगे है हर घर में तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। कार्यक्रम में जिला मंत्री राकेश देवरानी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश रावत, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह नेगी, अनुसूचित जाति के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गोवर्धन प्रसाद टम्टा, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी, अनिल ध्यानी, भारत सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन, सुनील सिंह नेगी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की भिक्षावृति उन्मूलन टीम ने ऋषिकेश से 08 बच्चों को किया रेस्क्यू
देहरादून में फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, घनी आबादी में लगे अवैध मोबाइल टावर सील, नियम विरुद्ध कार्यों पर कसे जा रहे शिकंजे
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई : फर्जी लोन ऐप घोटाले का मास्टरमाइंड अभिषेक अग्रवाल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 750 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा, चीनी कनेक्शन से हड़कंप