गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड को जिला मुख्यालय गोपेश्वर से जोड़ने वाला गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग विगत कई वर्षों से खास्ता हाल में है। जबकि यह विकास खंड भाजपा से लेकर कांग्रेस तक को कई बार विधायक दे चुका के बावजूद इसके इस विकास खंड को जोड़ने वाला मोटर मार्ग अपने सुधारीकरण की बाट जोह रहा है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से एक ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली को सौंपा गया है।
कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, सुरेश डिमरी, देवेंद्र फरस्वाण का कहना है कि गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग जो कि 60 किलोमीटर लंबा है। इस मोटर मार्ग का रखरखाव दो डिवीजनों के पास है। पहला गोपेश्वर से देवखाल तक गोपेश्वर तथा देवखाल से पोखरी तक लोनिवि गौचर के पास है। सबसे खास्ता हाल देवखाल से पोखरी तक बना हुआ है। यहां पर वाहनों की आवाजाही जान जोखिम में डाल कर की जा रही है। इस मोटर मार्ग से क्षेत्र के 40 से अधिक गांव जुड़े हुए है। बावजदू इसके इस मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार मौखिक तथा पत्राचार के माध्यम से लिखा जा चुका है। उन्होंने जिलाधिकारी से मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है ताकि क्षेत्रीय जनता को लाभ मिल सके।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक