देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्रालय द्वारा काशीपुर-धामपुर के बीच 58 किलोमीटर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वर्षों में इस रेल लाइन के निर्माण से कुमाऊँ क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। पर्यटकों को भी इससे आवागमन में सुविधा होगी।

More Stories
काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान