गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के बैडाणु में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैकिंग से संबंधित जानकारी दी गई।
आरबीआई देहरादून के अग्रणी जिला अधिकारी भरत राज आनन्द समूह की महिलाओं को शिविर में बैंकिंग सुविधाएं, बचत, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, साइबर सिक्योरिटी की जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग से संबंधित तमाम फ्रॉड से सुरक्षित रहते हुए बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम में 35 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में आरसेटी चमोली एवं उपासक चमोली की ओर से भी सहयोग दिया गया। आरबीआई की ओर से इसी कड़ी में दशोली विकास खंड के रौली ग्वाड में भी समूह की महिलाओं को बैंकिंग की जानकारी दी गई। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक मनोहर असवाल भी मौजूद रहे।

More Stories
राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत