थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के तलवाड़ी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर्स रेंजर्स इकाई के संयुक्त तत्वाधान में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त सदस्यों और छात्र-छात्राओं को बुधवार को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षक सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह कंडारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी के संक्षिप्त इतिहास तथा रेडक्रास सोसाइटी के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कैसे स्वयं सेवी आपदा और युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति में दुर्घटना के दौरान घायलों की चिकित्सीय सहायता कर सकते हैं, जिसके लिए डमी का उपयोग करते हुए प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर की हैंडऑन ट्रेनिंग भी दी गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य ने इस कार्यक्रम की सराहना की एवं छात्र-छात्राओं के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापक अनुज कुमार, डॉ. नीतू पांडे, डॉ. पुष्पा रानी, मनोज कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुनीता भंडारी, डॉ. जमशेद अंसारी आदि मौजूद थे।

More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या