थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा घूम रहे पशुओं पर नगर पंचायत एवं जागो हिमालय संस्था के सहयोग से रिफ्लेक्टिव कालर लगाए गए हैं, जिससे कि पशुओं को रात्रि में वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
मंगलवार को थराली बाजार, केदारबगड, कोट डीप, राड़ीबगड़, अपर बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में नगर पंचायत थराली, पशुपालन विभाग थराली एवं जागो हिमालय लोक कल्याण समिति की ओर से आवारा घूम रहे जानवरों पर रेडियम लगे कालर लगाए गये। जागो हिमालय के निर्देशक रमेश चंद्र थपलियाल ने बताया कि रिफ्लेक्टिव कालर पशुओं को दुर्घटना से बचाने में कारगर सिद्ध होते हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने कहा कि जागो हिमालय लोक कल्याण समिति की ओर से नगर पंचायत को रिफ्लेक्टिंग कालर दिए गए है। इन पर लगे रेडियम रात को वाहनों की लाइट से चमकते हैं और वाहन चालक सावधान हो जाते हैं। जिससे पशुओ को रात को होने वाली दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पशुओं को दुर्घटनाओं से बचने के लिए रिफ्लेक्टिव कालर बहुत ही कारगर कदम है। दौरान पशुपालन विभाग की ओर से सेनपाल सिंह, एपी जोशी,नगर पंचायत से रजनी उनियाल, सुरेंद्र गुसाईं, विक्रम सिंह, महेश प्रकाश आदि मौजूद थे।

More Stories
सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन
राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बचाए रखने के लिए कर रही है निरंतर कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
रासायनिक उर्वरकों का बढ़ता जाल : क्या अब बड़े सुधारों का समय आ गया है ?