रिखणीखाल : पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र–छात्राओं को लैंगिक अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन से दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, ह्यूमन ट्रेफकिंग ओर नए कानूनों के संबंध में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
जिसके तहत आज थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कुलानीखाल में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कानूनी पाठशाला का आयोजन किया गया, इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को लेगिंग अपराधो से बचाव तथा साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम के डिजिटल उपायों पर विस्तार से बताया और कहा की आज हमारे नोनीहालो को मादक पदार्थों के सेवन करने से दूर रहकर अपने सुनहरे भविष्य तथा लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए, वही आज आयोजित हुई कानूनी पाठशाला को कुलानीखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य अवदेश नेगी के द्वारा प्रासंगिक बताते हुए थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य अवदेश नेगी, पंकज कुमार शुक्ला, कुसुम बथवाल,राजेश,सोनम ओर सुदेश कुमार तथा सपना डोबरियाल आदि शिक्षकगण तथा अपर उप निरीक्षक कैलाश जोशी हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह, भीष्म ओर हरेंद्र आदि मौजूद रहे ।



More Stories
रहस्यमय मृत्यु प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 17 जुलाई तक मांगे गए साक्ष्य एवं पक्ष
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया