रिखणीखाल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वृहद स्तर पर बाहरी लोगों का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया है जिससे ओर अधिक प्रभावी ढंग से अपराध नियंत्रण किया जा सके और बाहरी लोगों की गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा सके ।
जिसके क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग टीमों का गठन करके व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया जहां पर पुलिस टीम के द्वारा बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर स्थानीय गांवो में दस्तक दी गई और मौके पर किरायदारों को खंगाला गया । इस अवसर पर थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हम सभी को सुरक्षा के दृष्टिगत अपने यहां रह रहे किरायेदारों का सत्यापन अवश्य करना चाहिए, जिससे बाहरी क्षेत्रों से आकर थाना क्षेत्र में रह रहे असामाजिक और अपराधिक किस्म के लोगो का पुलिस के द्वारा समय से चिन्हीकरण किया जा सके।
साथ ही थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जिन मकान मालिकों के द्वारा अपने यहां रह रहे किरायेदारों का सत्यापन अभी तक नही कराया गया है वह जल्दी ही अपने किरायेदारों का थाना कार्यालय रिखणीखाल में सत्यापन कर ले यदि कोई मकान मालिक अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराता है तो ऐसे मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन अभियान में अपर उप निरीक्षक कैलाश जोशी, हेड कांस्टेबल सुशील रामबीर, राजेश, भीष्म और हरेंद्र रावत मौजूद रहे ।

More Stories
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार