गोपेश्वर। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 2 सितम्बर को चमोली जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ मौसम के बिगड़ने की आशंका भी व्यक्त की गई है।
संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छात्रों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल