गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के कुलसारी में उप जिलाधिकारी थराली निर्देशन में गठित संयुक्त टीम की ओर से गुप्ता क्लिनिक एंड मेडिकल स्टोर का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण गुप्ता क्लिनिक एंड मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया जिसमें मेडिकल स्टोर की ओर से विक्रय की जा रही दवाइयां का लाइसेंस तथा इंवार्ड और एक्सपायरी ड्रग रजिस्टर चेक किया गया जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई जिसके बाद मेडिकल स्टोर को सीज कर मेडिकल स्टोर की चाबी तथा लाइसेंस तथा आवश्यक दस्तावेज मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज सीएचसी थराली को अग्रिम आदेश तक सौंप दी गई है। इस मौके पर उप जिला अधिकारी थराली कमलेश मेहता, राजस्व उप निरीक्षक कुलसारी रोबिट सिद्दीकी, सीएचसी थराली चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव सिंह, महिला उप निरीक्षक थाना थराली सुधा बिष्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार