चमोली : नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ हेतु सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में मतदान कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। जिले की 04 नगर पालिका परिषद व 06 नगर पंचायत में बनाए गए 80 पोलिंग बूथों के लिए 23 रिजर्व पार्टी सहित 103 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है, जिसमें 412 कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय और मतदान अधिकारी तृतीय शामिल है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में मतदान कार्मिक द्वितीय के रूप में एक महिला कार्मिक की तैनाती की गई है। पोलिंग कार्मिकों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन किया गया। कार्मिकों के दूसरे चरण के रेंडमाइजेशन में निकायवार पोलिंग पार्टियां बनाई गई। रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी, नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक धर्म सिंह, आदि मौजूद थे।

More Stories
सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस