कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटद्वार जिला इकाई ने अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल कोटद्वार में नई नियुक्तियां की हैं। जिला प्रभारी नवीन ठाकुर और जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल की सहमति के बाद, नगर मंडल कोटद्वार के अध्यक्ष विकास दीप मित्तल ने नगर के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है।
घोषित पदाधिकारियों की सूची
- नगर उपाध्यक्ष: अमिताभ अग्रवाल, उर्वशी अग्रवाल, रजनी बिष्ट, संजीव थपलियाल
- नगर महामंत्री: लक्ष्मी नेगी, आदित्य त्रिपाठी
- नगर मंत्री: भूपेंद्र सिंह, नुकुल प्रजापति, लक्ष्मी रावत, अरविंद बनियाल
- नगर कोषाध्यक्ष: विनय भाटिया
- नगर कार्यालय प्रमुख: अंकित अग्रवाल
- नगर मीडिया संयोजक: आशीष सतीजा
- नगर आई टी संयोजक: मुकेश अग्रवाल
- नगर सोशल मीडिया प्रमुख: प्रीति कुलाश्री
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल ने कहा कि नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के सिद्धांतों का पालन करेगी और जनता तक सरकार की नीतियों को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे अपेक्षा की कि वे पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।


More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम