देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। देहरादून की कैंट विधानसभा से विधायक कपूर ने बीती रात सोते समय अंतिम सांस ली। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वे पूरी तरह स्वस्थ थे और पार्टी की तमाम बैठक और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय थे। रविवार को भी उन्होंने विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग किया। रात को वे भोजन करने के बाद अपने इंद्रा नगर स्थित आवास पर सो गए थे। सुबह जब उन्हें चाय पीने के लिए उठाया गया तो वे नहीं उठे।
75 वर्षीय विधायक हरबंस कपूर अपने सहज व सरल स्वभाव के लिए मशहूर थे। हरबंस कपूर उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी विधायक रहे। वे लगातार आठ बार विधायक चुने गए। इससे जनता के बीच उनकी पकड़ का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।वह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री भी रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिवंगत कपूर के घर पहुँचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। हरबंस कपूर के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है अग्रवाल ने कहा कि सभी के मार्गदर्शक रहे हरबंस कपूर जी का निधन एक युग का अंत है। इस अपूरणीय क्षति को भर पाना मुमकिन नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वह वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।
बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “बहुत ही दुःखद समाचार है। मेरे मार्गदर्शक वरिष्ठ विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर जी अब हमारे बीच नही रहे। भगवान उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें, तथा परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शान्ति।”
वहीं रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने लिखा कि, “मेरे प्रेरणा स्रोत, बड़े भाई, सहयोगी, वरिष्टम विधायक एवं भाजपा देहरादून के सबसे मजबूत स्तम्भ माननीय विधायक गड़ी कैन्ट आदरणीय Harbans Kapoor जी का आज प्रातः स्वर्गवास हो गया । मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर हैं, यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता हैं । ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।”
More Stories
सीएम धामी ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित गवर्निंग काउंसिल की बैठक में किया प्रतिभाग, उत्तराखंड के इन विषयों को रखा सामने..
उत्तराखंड में यहां वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
पीएम मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का हो रहा है लगातार उत्थान: सीएम धामी