देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 18 अक्टूबर 2024 को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत की गई थी कि पिक्चर पैलेस मसूरी में सीवर लाइन के सड़क से ऊंचे चैंबर हैं जिनसे वर्षों से आए दिन दुर्घटना घटित हो रहीं हैं तथा लोग गंभीर घायल हो रहे हैं, कई बार जान पर भी बन आती है, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिस पर तथा जल संस्थान के अधिकारियों ने अवगत कराया था कि 4 नवंबर तक कार्य प्रारंभ कर देंगे. जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज 4 नवंबर को पिक्चर पैलेस सीवर लाइन के चेंबर ठीक करने का कार्य प्रारंभ हो गया है.



More Stories
आरटीआई अपील में लापरवाही पर सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुँवर का कड़ा रुख, डीएम देहरादून को दिए तहसीलदार ऋषिकेश पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा
देहराखास में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, बिना मानचित्र बने भवन पर सीलिंग कार्रवाई, वेद सिटी गली नंम्बर-1 में निर्माणाधीन भवन सील, बिना अनुमति निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख