श्री केदारनाथ धाम : श्री शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज आज श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया। शंकराचार्य जी ने भगवान केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की तथा जगत कल्याण की कामना की।दर्शनों के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने महाराजश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पुजारी शिवशंकर लिंग पूर्व कार्याधिकारी/ समन्वयक आरसी तिवारी,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश