देहरादून : राज्य कैबिनेट द्वारा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की कर्मचारी भर्ती सेवा नियमावली को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कर्मचारी सेवा नियमावली को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मंत्रिमंडल का आभार जताया है कहा कि सेवा नियमावली बनने से मंदिर समिति अधिकारियों- कर्मचारियों की पदोन्नति तथा नियुक्ति में पारदर्शिता आयेगी जिससे वरिष्ठता आदि निर्धारित होने में सुविधा रहेगी सेवानियमावली से कर्मचारियों को दूरगामी लाभ मिलेंगे। मंदिर समिति के कर्मचारियों- अधिकारियों ने भी कर्मचारी सेवा नियमावली का स्वागत किया है मंदिर समिति में 75 वर्ष बाद कर्मचारी सेवा नियमावली अस्तित्व में आयी है जिससे मंदिर समिति पर नियुक्तियों आदि में बैक डोर का ठप्पा भी समाप्त हो जायेगा। सेवा नियमावली बनाने के लिए श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के भगीरथ प्रयासों की सराहना की जा रही है।

More Stories
तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर