देहरादून : यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने हेतु हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों मुख्यत: बिना नम्बर प्लेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चलाने तथा हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाये बिना अपने वाहनों का संचालन करने वालों के विरूद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के नगर/देहात के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत दून पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया । जिसके अन्तर्गत की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
- एमवी एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 659
- एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किये गये वाहनो की संख्या – 173
- न्यायालय के चालान – 210
- संयोजन शुल्क – 352500

More Stories
IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ