देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के खेलकूद प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजक विकेश डिमरी ने शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और प्रदेश में खेलों के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।
मुलाकात के दौरान विकेश डिमरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर मंच उपलब्ध कराने की है। उनका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना होगा।
औली में स्कीइंग और शीतकालीन खेलों को मिलेगा बढ़ावा
चमोली जनपद से ताल्लुक रखने वाले विकेश डिमरी ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यहां स्कीइंग सहित शीतकालीन खेल गतिविधियों को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने औली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त खेल गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकेश डिमरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश के खेल ढांचे को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

More Stories
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल