गोपेश्वर (चमोली)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य विभिन्न मांगों के समाधान को मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह नेगी, कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष देवेन्द्र गौड, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के महामंत्री कुलदीप सिहं सजवाण, भेषज संगठन के अध्यक्ष विवेक मिश्रा गिरजा प्रसाद कोठियाल, धर्मेन्द्र सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए इस योजना को पुनः लागू करने की मांग की गई है। कहा गया है कि एसीपी की पूर्व व्यवस्था 10, 16 व 26 फिर से लागू की जानी चाहिए। गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने पर भी संगठन ने जोर दिया है। आउटसोर्ससिंग के माध्यम से नियोजित कार्मिकों की सेवा यथावत् रखने, राज्य कर्मियों को भी केन्द्र की भांति मकान किराया भत्ता अनुमन्य करने की मांग भी ज्ञापन में उठाई गई है। इस तरह 18 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की गुहार सीएम से लगाई गई है।

More Stories
तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर