रुद्रप्रयाग : जनपद के सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड मोटर मार्ग पर सोमवार की सुबह मुनकटिया भूस्खलन क्षेत्र में एक बुलेरो वाहन पहाड़ी से आए बोल्डर की चपेट में आ गया है। जिससे वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। वहीं दुर्घटना में वाहन में सवार अन्य 6 लोग चोटिल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की ओर से घायलों को रेस्क्यू कर सोनप्रयाग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक बुलेरो वाहन 11 लोगों को लेकर गौरीकुंड की ओर से जा रहा था। इस दौरान मुनकटिया भूस्खलन जोन पर अचानक पहाड़ी से आया भारी बोल्डर वाहन पर आ गिरा। जिससे वाहन में सवार रीता पत्नी उदय सिंह (30) निवासी सियालब, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी, चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह (50) निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी की मौत हो गई। जबकि नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह (35) निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी, ममता पत्नी चौन सिंह पंवार (29) निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी, प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह (25) निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से निकालकर सोनप्रयाग चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नवीन और ममता की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल