पौड़ी : जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा गंगा घाटों से लेकर बाजार क्षेत्रों तक पैदल गश्त करते हुए आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहन निगरानी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन एवं संदिग्ध वस्तुओं की सघन तलाशी ली जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्य रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग एवं नशे में वाहन चलाने चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है।
साथ ही सत्यापन अभियान के तहत कार्यवाही के क्रम में थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए 03 रिसॉर्ट स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उक्त स्वामियों द्वारा अपने यहां कार्यरत नौकरों एवं किराएदारों का सत्यापन न कराए जाने पर पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत प्रत्येक के विरुद्ध ₹10,000/- की चालानी कार्रवाई की गई।

More Stories
बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार