पांडुकेश्वर : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से योग बद्री मंदिर में ध्यान कार्यक्रम में राजकीय इंटरमीडिएट पांडुकेश्वर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पांडुकेश्वर स्थित पंच बदरी में से एक योग बदरी मंदिर में गांधी जयंती के अवसर पर ध्यान शिविर का आयोजन बीकेटीसी की देखरेख में हुआ। वहीं स्कूल के 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में शामिल हुए। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि योगबदरी मंदिर में योग व ध्यान से संबंधित कार्यक्रम अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किए जायेंगे। नवीन भंडारी, अमित पंवार, ऋतु नैनवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत , अमिता नैथानी, नवल किशोर, मौजूद रहे।

More Stories
तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा