देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएसटी सर्ब के अंतर्गत एस.एस.आर. पाॅलिसी पर आधारित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं एवं फेकल्टी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यशाला के मुख्य समन्वयक डाॅ लोकेश गम्भीर, कुलसचिव श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि ई.एम.आर. प्रपोज़ल राइटिंग एण्ड एनालिटिकल इंस्ट्रुमेंटेशन विषय पर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं के साथ महत्वपूर्णं जानकारियां साझा की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डाॅ संजीव कुमार वाष्र्णेय (पूर्व सलाहकार एवं प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सहयोग डीएसटी विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार) ने ई.एम.आर. प्रस्ताव के दौरान पालन की जाने वाली बुनियादी रणनीतियों एवं चरणों का वर्णन किया। उन्होंने प्रस्ताव लेखन के लिए संकाय सदस्यों के संदेह भी दूर किए। कार्यशाला का परिचय डाॅ अरुण कुमार डीन, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज द्वारा किया गया। कार्यशाला का संचालन डाॅ रश्मि वर्मा जुयाल, अनुसंधान सचिव द्वारा किया गया। कार्यशाला में डाॅ दिव्या जुयाल एवं सभी विभागों के डीन एवं शिक्षणगण उपस्थित थे।


More Stories
कमेड़ा गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के दिए निर्देश
आईआईटी रुड़की ने उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड प्रौद्योगिकियों के लिए 02 प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों पर किए हस्ताक्षर