गोपेश्वर (चमोली)। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से चमोली जिले के मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन की बैठक में राजनैतिक दल के पदाधिकारियों ने दादड को नया मतदेय स्थल बनाने का सुझाव दिया।
उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों और अन्य माध्यमों से मतदेय स्थलों को लेकर मिले प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की ओर से पाडुली में स्थित मतदेय स्थल को राजकीय प्राथमिक विद्यालय से स्थानांतरित कर पंचायत भवन पाडुली और मतदेय स्थल देवखाल से दादड़ को अलग कर नया मतदेय स्थल बनाने दादड बनाने के सुचाव दिए गए। इस दौरान कांग्रेस के आनंद सिंह पंवार, भाजपा के विनोद कनवासी, आप के अनूप रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र चंद्र सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें
देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 उड़ानों को मंजूरी, नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए सीधी उड़ानें शुरू
देहरादून के सरस्वती विद्या मंदिर में 19.85 लाख से बने ‘केशव सभागार’ का लोकार्पण, सांसद डॉ. नरेश बंसल की सांसद निधि से बना नया शिक्षण कक्ष