चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करने के संबंध में समस्त हितधारकों, हितबद्ध पक्षकारों, काश्तकारों और बुद्धिजीवियों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए जाएंगे। उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि इस क्रम में 03 नवंबर 2024 को विकासखंड नंदानगर (घाट) में प्रातः 11 बजे से भूमि विधियों में आवश्यक संशोधन करने हेतु बैठक आहूत की गई है। जबकि 02 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से विकासखंड दशोली सभागार में और 03 दिसंबर को प्रात 11 बजे से विकासखंड सभागार ज्योर्तिमठ में बैठक की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित बुद्विजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों से इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का मोथरोवाला में 07 दिवसीय एनएनएस शिविर सम्पन्न, जनजागरूकता की जगाई अलख
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने वीरांगना तीलू रौतेली की भव्य प्रतिमा का किया लोकार्पण
चार राज्यों के अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे रेशम बुनकर – डॉ. धन सिंह रावत