कोटद्वार। सिद्धपीठ सुखरौ देवी मंदिर समिति की तदर्थ समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में मंदिर समिति के चुनाव 29 सितंबर को करवाने का निर्णय लिया गया। तदर्थ समिति सदस्य अमित सजवाण, जीपी सेमवाल, मायाराम पुरोहित व सेनि. डॉ चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि चुनाव के लिए 26 सितंबर को नामांकन व 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी प्रक्रिया होगी। तत्पश्चात 29 सितंबर को मतदान के पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

More Stories
राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ