देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी के बीएससी योगिक साइंस के छात्र सुमिर ज्ञवाली का आनेवाले द्वितीय एशियन योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। योगासन भारत द्वारा स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय हरियाणा सोनीपत में योगासन एशियन ट्रायल का आयोजन किया गया।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रजीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस उपलब्धि के लिए छात्र सुमिर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग हर व्यक्ति की दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। स्वस्थ देशवासी एवं स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. कुमुद सकलानी, प्रेजीडेंट के सलाहकार प्रो. जेपी पचौरी, कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, डीन यौगिक साइंस प्रो. कंचन जोशी ने भी सुमिर की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डीन प्रो. जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए लगातार चयन होने और हर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन से उत्तराखण्ड में योगिक साइंस की शिक्षा के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय न केवल छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय योग के छात्रों का ध्यान भी विश्वविद्यालय ने तेजी से अपनी ओर खींचा है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय योग के छात्रों ने जिस तेजी से उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय में योग विषय में रूचि दिखाई है उससे उम्मीद है जल्दी ही अंतर्राष्ट्रीय छात्र भी बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय में प्रवेश लेंगे।


More Stories
कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां
स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा, एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें
मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत – सौरभ बहुगुणा