श्री केदारनाथ धाम : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई आज श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री केदारनाथ मंदिर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया। भगवान केदारनाथ के दर्शन करने के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने न्यायमूर्ति को भगवान केदारनाथ का प्रसाद तथा अंगवस्त्र भेंट किया। न्यायमूर्ति ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के पश्चात वह अविभूत है। उन्होंने मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर