कोटद्वार : जम्मू-कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कोटद्वार के लालपुर वार्ड-19 निवासी राइफलमैन सूरज सिंह नेगी शहीद हो गए। 25 वर्षीय सूरज भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में सेवारत थे और वर्तमान में 14 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) में तैनात थे।
शहीद सूरज सिंह नेगी, पुत्र प्रेम सिंह नेगी, की शहादत की खबर से कोटद्वार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
शहीद सूरज सिंह नेगी का पार्थिव शरीर रविवार को उनके गृहनगर कोटद्वार पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक