गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले थराली ब्लॉक के तलवाड़ी गांव के युगराज फर्स्वाण का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में हुआ है। एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) के लिए पहले ही प्रयास में युगराज ने परीक्षा उर्त्तीण की है। युगराज ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम से की और उसके बाद ग्राफिक ऐरा देहरादून से बीटेक किया। युगराज के पिता नरेंद्र सिंह फरस्वाण बंगाल इंजीनियर से रिटायर होकर मौजुदा दौर में डीएसी में तैनात है। युगराज की एक बहन भावना इंजीनियर है। मेहनत व लगन के बल पर युगराज अपना लक्ष्य हासिल कर दिया है। अब युगराज 1 जनवरी से बेंगलुरु में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेगा। डेढ़ वर्ष के प्रशिक्षण के उपरांत वह भारतीय वायुसेना का अंग बन जाएगा। युगराज की सफलता पर परिजनों समेत क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

More Stories
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन