गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज उर्गम में जिला समग्र शिक्षा परियोजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा करने के गुर सीखाये गये।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक राहुल बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बालिकाऐं सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत ही नहीं होंगे बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होती है। वर्तमान समय में इस तनावपूर्ण माहौल के लिए योग एवं शारीरिक शिक्षा और भी अनिवार्य हो जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक रतूडी, संदीप पंवार, जयदीप रावत, चंद्र प्रकाश डिमरी, दीपक सेमवाल, भगत लसियाल, प्रियंका पंवार, लक्ष्मी आर्य, हिमांशु थपलियाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories
सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर श्री महाराज जी को दी शुभकामनाएं
सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन