टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पंचायत निर्वाचन में कुछ परिस्थितियों में नामांकन रद्द किए जाने संबंधी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पं. टिहरी गढ़वाल के हस्ताक्षर युक्त पत्रांक एवं दिनांक रहित पत्र प्रसारित किया जा रहा है।
इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं और न ही मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा ऐसा कोई पत्र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ऐसे किसी भी भ्रामक सूचना का खंडन किया जाता है।

More Stories
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार