कोटद्वार : नगर निगम कोटद्वार की टीम द्वारा निराश्रित गौवंश को वाहनों में भरकर ले जाने के मामले में पशु प्रेमी संगठनों द्वारा नगर निगम कार्यालय से जानकारी मांगी गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में कोटद्वार नगर की सड़कों में घूमने वाले असहाय और बेसहारा गोवशों का रेस्क्यू करके अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है, इस संदर्भ में नगर निगम क्षेत्र में गोसेवा का कार्य करने वालों को इस रेस्क्यु अभियान के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिसको लेकर सभी ने इन बिंदुओं पर नगर निगम से जानकारी मांगी है।
- वर्तमान में जारी अभियान में अभी तक कितने गोवंश (नन्दी. गाय, बछडे, और बछिया) को पकड कर कहाँ भेजा जा रहा है। उस जगह का नाम, पता, राज्य / गोशाला की जानकारी देने की कृपा करें।
- यह अभियान किस तारीख से शुरू किया गया इन गोवशों को पकडने के लिए कितने अनुभवी व्यक्ति लगाये गये है, और किन वाहनो में भेजा जा रहा है? उक्त वाहनों में एक समय में कितने गोवंश लेकर जाने की क्षमता है?
- जिन संस्थानों में उक्त गोवंशों को भेजा जा रहा उक्त संस्थानों एवं नगर निगम के मध्य लिखित में कोई अनुबंध हुआ है या नहीं?
- उक्त गोवशों को पकड कर और भेजने की प्रक्रिया में क्या नगर निगम द्वारा सभी सरकारी नियमों का पालन किया जा रहा है?
- क्या नगर निगम द्वारा इस अभियान को शुरू करने से पूर्व स्थानीय क्षेत्र की जनता और गो सेवकों से कोई विचार विमर्ष या बैठक करी गयी या नहीं ?
- अगर नगर निगम क्षेत्र के स्थानीय गौ सेवकों जिस स्थान और संस्थानों में उक्त गाँवशों को भेजा जा रहा है उनका निरिक्षण अथवा चारे और पानी का एवं रहने की व्यवस्था को देखने जाना चाहतें हैं। तो नगर निगम उनकों अनुमति पत्र प्रदान करेगा।
- उक्त गौवशों को पकड कर भेजने का कार्य किसके आदेश पर किया जा रहा है। उनका नाम, पद, और मोबाईल न० की जानकारी देने की कृपा करें।
- उक्त अभियान के लिए नगर निगम के द्वारा किसी कमेटी का गठन किया गया है या नहीं। यदि हाँ तो उक्त कमैटी व सदस्यों के नाम, पद, और मोबाईल न० की जानकारी देने की कृपा करें।
- किस अधिनियम एवं धारा के अन्तर्गत उक्त गौवशों को नगर निगम क्षेत्र से स्थानान्तरण किया जा रहा है।
इन सभी बिन्दुओं को लेकर कोटद्वार के गौ सेवकों ने नगर निगम में पहुंचकर लिखित पत्र देते हुए जानकारी मांगी है। जिससे गोवंश से संबंधित हो रहे कार्यों की पूरी जानकारी मिल सके।
वही आज इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बैठक की, जिसमें शहर के हर पशु की समुचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पशुपालकों के सहयोग से हर संभव प्रयास करेंगे कि हर जीव को उसका अधिकार और देखभाल मिले। उन्होंने कहा कि पशु कल्याण केवल एक दायित्व नहीं, हमारी सामाजिक संवेदनशीलता का प्रमाण है। हम इस दिशा में पूरी निष्ठा से कार्यरत हैं।
More Stories
उत्तरकाशी आपदा घायलों से मिले पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार में देवी रोड सहित विभिन्न वार्डों में जलभराव की स्थिति को लेकर किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, डीएम आशीष भटगांई ने हैलो हेल्थ हेल्पलाइन सेवा का किया शुभारंभ