देहरादून : राज्य सरकार ने मिनिस्टीरियल संवर्ग के ‘मुख्य प्रशासनिक अधिकारी’ पद को राजपत्रित अधिकारी की प्रतिष्ठा प्रदान की है। विदित हो कि मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनिस्ट्रीयल संघ को व्यवस्था में शीघ्र बदलाव किए जाने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में राज्य शासन की ओर से इस बाबत गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्यपाल महोदय की स्वीकृति के उपरांत सचिव शैलेश बगोली की ओर से इस आशय के आदेश आज जारी किए गए हैं।
यह आदेश भी हुए जारी
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की मांग के अनुसार राज्य सरकार ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु पात्रता अवधि कुल 25 वर्ष के स्थान पर 22 वर्ष करने का भी गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

More Stories
काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान