विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण के नए बैच शुरू
सुर संध्या सांस्कृतिक सम्मान समारोह : विवेक नौटियाल और अमित खरे की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
उत्तरकाशी। पहाड़ों में मानसून की पहली बारिश ने ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार दोपहर जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास भयानक भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिसमें कई यात्रियों के मलबे में दबने की सूचना है। हालांकि, इसकी आब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए एक यात्री को मलबे से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी जानकीचट्टी भेजा है। अन्य यात्रियों की तलाश में बचाव अभियान जारी है।

जानकीचट्टी पुलिस चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिकोण से यात्रा मार्ग पर आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि रास्ता साफ होने और स्थिति सामान्य होने तक यात्रियों की आवाजाही पर रोक बनी रहेगी। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
More Stories