कोटद्वार : शहर में चोरों ने एक बार फिर बंद पड़े एक घर में हाथ साफ किया है। जानकारी के अनुसार कोटद्वार खुनीबड़ निवासी तपस्या रावत ने आज कोटद्वार कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया की बीते 20 फरवरी को वो अपनी माता के साथ बड़ी बहन के यहां देहरादून गई थी इस बीच घर में कोई नहीं था घर बंद था। लेकिन जब वो तीन दिन बाद वापस घर आई तो गेट के पास की टाइल्स टूटी हुई थी और बाहर से बिजली का कनेक्शन कटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखने पर घर के अखरी कमरे से LED टीवी गायब था साथ ही सारे जेवर और पिचत्तर हजार रुपए भी चोरी हो चुके थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More Stories
काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान