नई दिल्ली। कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
दिल्ली एयरपोर्ट को आया था धमकी भरा ई-मेल
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर रात में बम होने की धमकी भरा मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें विशेष रूप से कुवैत-हैदराबाद रूट की इंडिगो फ्लाइट का जिक्र था। धमकी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और फ्लाइट को तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
फ्लाइट डिटेल्स
- फ्लाइट : इंडिगो (एयरबस A321-251NX)
- रूट : कुवैत सिटी → हैदराबाद
- टेकऑफ : रात 1:56 बजे (कुवैत समय)
- इमरजेंसी लैंडिंग : सुबह करीब 8:10 बजे (मुंबई)
एक हफ्ते में दूसरा मामला
यह लगातार दूसरा मौका है जब खाड़ी देश से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम की धमकी मिली हो। इससे पहले 23 नवंबर को बहरीन-हैदराबाद फ्लाइट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसे भी मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान की गहन तलाशी और जांच चल रही है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी