पोखरी (चमोली)। पोखरी थाना पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, महिला अपराध तथा यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में चलाए गए जन जागरूकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडन, साइबर ठगी तथा यातायात नियम की जानकारी देते हुए बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया। कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन न करने से होती हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन कर जीवन सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने इस दौरान छात्रों को जीवन संघर्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भी नसीहत दी। इस दौरान प्रधानाचार्य जीएल सैलानी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया, अनूप रावत, सुनील किमोठी, जीएस रावत समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार