कोटद्वार : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति द्वारा नगर के मुख्य बाजार और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कल शुक्रवार को नगर में रैली निकाली गई। साथ ही पूर्व सैनिकों ने इस समस्या के निराकरण के लिए तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत की अगुवाई में नगर में रैली निकाली गई। ये रैली कोटद्वार के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंची। जहा सभी ने एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया गोखले मार्ग, पटेल मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित नगर के अन्य मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे इन मार्गों पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नंदा की चौकी पुल मामले की जांच तेज, PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने तय की 3 दिन की डेडलाइन
देहरादून : नन्दा की चौकी पुल हुआ दुरूस्त, आवाजाही हुई शुरू