देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार सहित प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों के साथ साथ कोटद्वार में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया।

More Stories
काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान