पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में बढ़ते हुए पेयजल बिलों को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए मंगलवार को तहसील प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा तथा चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेयजल बिलों में कटौती नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और एडवोकेट श्रवण सती ने कहा कि पोखरी नगर क्षेत्र में लगातार पेयजल किल्लत बनी हुई है। उसके बावजूद बिलों में बेहताशा वृद्धि हो रही है जिससे व्यापारियों के साथ ही स्थानीय निवासियों को भी आर्थिक हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पेयजल के बिलों को कम नहीं किया गया 15 मार्च के बाद पोखरी में जल संस्था के विरुद्ध आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर यशवंत सिंह, दीपक सिंह, महिधर पन्त, संतोष चौधरी आदि मौजूद थे।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक